मोदी का कुर्ता

 व्यंग


लंबे समय से भाजपा के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के आलोचक रहे मियां जुम्मन आजकल उनपर बहुत  मेहरबान है। मोदी की प्रशंसा करते नहीं थकते।  जहां अधिकतर  मुसलमान  मोदी को अपना विरोधी मानते हैं। मियां जुम्मन का यह रवैया चौंकाने वाला है।

मियां जुम्मन आज आए तो मोदी जैसा आधी आस्तीन का कुर्ता  पहने थे। उनका  नया लुक  देखकर मैं  चौंका। मुझसे रहा नहीं गया। चटखारे से लेते पूछ ही लिया -मियां क्या बात है। मोदी का कुर्ता। वह बोले -देखो मियां कहो कुछ भी कहो पर मोदी है काम का आदमी। बहुत दूर की कोड़ी लाता है। इसी लिए प्रधान मंत्री बन गया। बहुत बड़ी सोच रखता है। वह सारे कार्य  भविष्य को देखकर करता है। ऐसा सभी करने लगे। तो  तरक्की करते जांए। उन्हें कोई भी नुकसान न पहुंचा पांए।

  उसने राजनीति में तो नई  क्रांति  लाई  ही ,कुर्ते  का भी नया स्टाइल निकाल दिया। आधी आस्तीन का कुर्ता। बिल्कुल नई बात की। बांह के मोड़ तक का कुर्ता ।  ऐसा कुर्ता आज के  राजनैतिकों  के लिए ही नहीं, आम आदमी के लिए भी  बहुत फायदेमंद है। आस्तीन न होने के कारण अब आस्तीनों में सांप नहीं पल सकते। सांप पलेंगे नहीं, तो आपको नुकसान नहंी पहुंचाएगे। आपके मिलने वाले न आस्तीनों में रहेंगे न धोखा देंगे। पीठ में छुरा नहीं घोंपेंगे। आप पाले  यां न पालें, आस्तीन में सांप पल ही जातें हैं। खुुद ही आते  और अपनी जगह बनाते जाते हैं। आपको पता भी नहीं चलता कि आपकी आस्तीन में कब सांप आ गए और कितने सांप आकर पलने लगे?  पता तब लगता है, जब वह आपको वे डस  चुके होते  हैं। आपको नुकसान  पंहुचा देते हैं। 

आम आदमी की आस्तीन में कम ,  नेताओं की आस्तीन में ज्यादा सांप पलते हैं। जितने बड़े नेता  होते हैं,  उतने ही उनकी आस्तीन में सांप ज्यादा रहतें  हंै। इन सांप को पलने से रोकने का अब तक किसी के पास कोई  उपाए नहीं था। सबसे बड़ा उपाय मोदी ने निकाला। कुर्ते की आधी आस्तीन ही गायब कर दी। बांह तक की आस्तीन में सांपकिसी तरह घुंस भी गए तो पल नहीं सकते। आस्तीन में सांप पलेंगे नहीं  तो किसी तरह डसेंगे भी नहीं। क्या कमाल की खोज है।

थूक गटकते मियां जुम्मन आगे बोले-मेरी समझ में मोदी की सफलता का राज भी यही है। तीन बार मुख्यमंत्री रह कर भी टिके हैं। कोई  उनका कुछ नही बिगाड़ पाया।  कोई  आसतीन का सांप उन्हें नुकसान नहीं पंहुचा सका। इसका कारण  यह है कि उनकी आस्तीन में सांप नहीं पल पाते। सांप पलते नहीं तो उन्हें डस भी नहीं सकते।

मैन भी बहुत सोचकर उनका जैसा आधी आस्तीन का कुर्ता  पहनना शुरू कर दिया  है। सारें नेताओं को भी ये ही पहनन  चाहिए । मोदी के स्टाइल से बचना चाहतें हैं। तो आस्तीन और छोटी  कर सकतें हैं। बिना आस्तीन का कुर्ता  भी ठीक रहेगा। महिलांए तो पहले से बिना आस्तीन  का ब्लाउज पहनती है। पुरूष अगर इस तरह का कुर्ता  पहनने लगेंगे तो बिलकुल नया लुक आएगा। 

अशोक मधुप 18/05/2014




Comments