नेताओं का दौरा


नेताओं के दौरे चलने के समाचार  पढ़ते मियां जुम्मन  बोले -यार चलो हम भी दौरा कर आएं। आज तो मोदी घोड़े पर दौरा कर रहा है। बिजनौर के एक विधायक भी पिछले दिनों आदमखोर बाधिन को मारने घोड़े पर सवार होकर निकले थे।  भाई  क्या शानदार सवारी है घोड़ा।  उस पर बैठे मोदी और बाधिन को मरने निकले विधायक क्या शानदार नजर आ रहे थे। कुछ भी कहो घोड़े की सवारी है बिल्कुल शादी सवारी। हैलिकाप्टर हवाई  जहाज की सवारी  में वो बात नही जो घोड़े की सवारी में है।महाराजा रणजीत सिंह और  महाराणा प्रताप घोड़े पर बैठे बिलकुल अगल नजर आतें हैं। जो बात घोड़े की सवारी में है, वह बात हाथी की सवारी में भी नहीं है।ं हमें तो शादी में भी घुड़चढ़ी को मौका नहीं मिला। उन्होंने मुझसे   सवाल किया- यार तुम घुड़चढ़ी की रस्म मेंं   घोड़े पर सवार हुए होगे। बहुत शानदान लुक रह होगा।  उसके फोटो तो होंगे। जरा दिखाओ भाई।

हम अपनी शादी की याद करते बोले - भाई  हम तो शादी के हादसे को आज तक भी नही़ भूले। ऐेसी दुर्घटना भूली भी नहीं जाती। जिस दिन हमारी शादी थी । उस दिन बहुत बड़ा सहालक था।  देश भर में उस दिन कई  हजार शादी हुईं थी। कहा जा रहा तो जिसकी शादी आज नहीं हुई,उसकी शादी फिर कभी नहीं होगी। घुड़चढ़ी के लिए न घोड़ी उपलब्ध थी। न बस। न बैंड। न फोटोग्राफर । मरी हुई घोड़ी भी घुड़सवारी को मिलने को तैयार न थी। जिनदी का मिलना तो दूर की कौड़ी थी। बैँड के नाम पर भी चार बाजे वाले मिले थे। उन्हें भी ओम जय जगदीश हरे और रघुपति राघव राजा राम ही बजाना आता था। ये धुन शादी में कम शव यात्रा में  ज्यादा बजाई  जाती है। शादी करनी थी सो इसी बैंड को बर्दाश्त करना पड़ा। वरन  शादी की डेट खिसकने का डर था। उस समय तो मन में था कि किसी तरह शादी हो जाए। सो  बिना घोड़ी घुड़चढ़ी की रसम हुई। 

आज सोचता हंू कि अगर शादी टाल दी होती तो कितना अच्छा होता।  हर समय की पत्नी की डाट तो न सुननी पड़ती। उसकी मां का जुल्म तो न झेलना पड़ता। हमने जवानी  में कभी अपने मां - बाप की एक नहीं सुनी थी। अब पत्नी ही नहीं उसके पूरे मैके वालों की झाड़ खानी पड़ती है।

मेरी सुन मिया जुम्मन झल्लाकर बोल मियंा। मै नेताओं की रैली की बात करने आया था। तिकड़म लगाने आया था कि किसी नेता के साथ उसके हैलिकाप्टर में  घूमने का अवसर मिल जाए। तुमने जाने कहां की मर्सियंा ख्वानी शुरू कर दी और झल्लाकर उठकर चल दिए। 

अशोक मधुप


31/03/2014







Comments